पवित्र मिस्सा के दौरान, विश्वासियों की प्रार्थनाओं के ठीक बाद, पुजारी ने यह घोषणा करने के लिए पवित्र मिस्सा में व्यवधान डाला कि चर्च के प्रतिनिधि चर्च में लोगों की संख्या गिनने के लिए चारों ओर घूमेंगे। मैंने देखा कि जहाँ मैं बैठा था उसके पास एक महिला गिनती करना और संख्याओं को दर्ज करना शुरू कर दी।
हमारे प्रभु ने तुरंत कहा, "कितना बड़ा अधर्म है! पवित्र मिस्सा के दौरान! जब वह महिला ऐसा करने के लिए दूसरी ओर आएगी, तो उसे पर्गेटरी (शुद्धिकरण स्थान) में बहुत लंबा समय बिताना होगा।"